फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव इमलोटा के समीप रविवार सुबह ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी के कायला निवासी संजय (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई नरेश के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नरेश ने बताया कि उसका चचेरा भाई संजय गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करता था। वह रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक पर घर से गुरुग्राम जाने के लिए निकला था। जब वह इमलोटा से थोड़ी दूर झज्जर की तरफ पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वह सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही इमलोटा चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
- रक्षाबंधन पर आया था घर
परिजनों ने बताया कि संजय के परिवार में छह भाई-बहन थे। वो अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह गुरुग्राम में ही रहता था और रक्षाबंधन पर घर आया था। रविवार को वापस जाते समय हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चचेरे भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सोमबीर सिंह, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, इमलोटा पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें