फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों से दूषित जल निकासी के लिए करवाए जाने वाले ज्यादातर कार्य पूरे होने वाले हैं : सोमवीर सांगवान

Fri, 26 May 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधानसभा क्षेत्र के गांवों से दूषित जल निकासी के लिए करवाए जाने वाले अधिकतर कार्य पूरे होने के कगार पर हैं, जो कुछ शेष बचे हैं, उन्हें जल्द पूरा करवाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए विधायक सोमबीर सांगवान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में बारिश का पानी जमा होता था, उसका स्थाई समाधान करवाने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि इन कार्यों के लिए करीबन 32 करोड़ 45 लाख रुपये से योजनाओं पर काम चालू है। इसके तहत लोहारू वाटर सर्विस डिविजन के अंतर्गत गांवों भागवी, इमलोटा, मोरवाला, लोहरवाड़ा, खातीवास, बिरही कलां, चरखी, मानकावास, पैंतावास, घिकाड़ा व साहुवास में कार्य प्रगति पर है। इसके तहत इन गांवों में दूषित जल पानी की निकासी हेतु करीबन दस करोड़ साठ लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाते हुए पानी को उठा कर निकट की नहरों में डाला जाएगा।
विधायक सोमबीर सांगवान ने बताया कि इसी प्रकार बौंदकलां वाटर सर्विस डिविजन के तहत आने वाले गांवों मिर्च, जयश्री, कमोद, रानीला, बौंदकलां, उण, मालपोष, निमडी, अचीना, भागेश्वरी, झींझर आदि में काम करवाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने उक्त सभी गांवों में इन कार्यों के लिए करीबन 15 करोड़ 73 लाख रुपये का आवंटन किया है। विधायक सोमबीर सांगवान का कहना है कि उनका हरसंभव प्रयास दादरी के ग्रामीण क्षेत्र को भी पूरी तरह से विकसित करवाने का है जिससे हर गांव में रहने वालों को मूलभूत सुविधाएं मिले व दादरी विकसित जिलों में जल्द से जल्द शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें