फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: दो महीने में रुपये तीन गुना करने का लालच देकर बहन-भाई को बनाया शिकार, बदमाशों ने ठगे 12 लाख 84 हजार

Fri, 02 Feb 2024 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी में ठगों के गिरोह ने भाई-बहन को शिकार बनाया है। आरोपियों ने भाई-बहन से दो माह में रुपये तीन गुना का लालच दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी के गांव मिर्च निवासी भाई-बहन से दो माह में पैसे तीन गुना करने का झासा देकर 12.80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के आधार पर बौंदकलां थाना पुलिस ने हिसार निवासी पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी की रकम आरोपियों ने तीन बार में ली।

विज्ञापन

 
शिकायत में महिला सुनीता ने बताया कि उसका भाई कृष्ण बेरोजगार है। इसके चलते उसने हिसार जिले की गोपाल की ढाणी निवासी अपने परिचित राजकुमार से नौकरी की बात की। इस पर राजकुमार ने उससे कहा कि उसका दोस्त सुधीर व्यापार करता है और इसमें पैसा लगाने वाले लोगों को काफी मुनाफा होता है। उसने कहा कि बिजनेस में पैसे लगाकर दो माह में ही तीन गुना करके देते हैं। इसके बाद उसने राजकुमार की बातों में आकर सितंबर 2022 में उसके खाते में दो लाख रुपये डाल दिए। बाद में राजकुमार और सुधीर ने महिला सुनीता से कहा कि कंपनी में अच्छा ऑफर चला है और वह इसमें एक मोटी रकम लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकती है।

सुनीता के अनुसार, इसके बाद उसने अपने जेठ सज्जन से 3.70 लाख रुपये उधार लेकर सुधीर के खाते में डलवा दिए। बाद में दो लाख रुपये सुधीर के पिता रोहताश के खाते में भी भेज दिए। इसके बाद उसके भाई ने बताया कि आरोपियों ने उससे भी 5.14 लाख रुपये तीन गुना करने के लिए रखे हैं। बाद में शक के आधार पर उसने जांच की। जब उसने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया और कंपनी के भगौड़ा होने की बात कही। अब सुनीता की शिकायत पर पुलिस ने हिसार जिले की गोपाल की ढाणी निवासी राजकुमार और फांसी निवासी रोहताश और उसके बेटे सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें