बाढ़डा में तिरंगा यात्रा निकालते किसान।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दादरी से फौगाट व सांगवान खाप के नेतृत्व में किसान टीकरी बार्डर पर पहुंचे। इससे पहले 700 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत रावलधी बाईपास से की गई, जबकि समापन कितलाना टोल प्लाजा पर किया गया। दूसरी ओर सोमवार को भी कितलाना टोल प्लाजा पर धरना जारी।
तिरंगा यात्रा में ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए किसान रोहतक फाटक, परशुराम चौक और वाया बस स्टैंड रोड हुए लोहारु चौक ओवरब्रिज पर पहुंचे और फिर वहां से कितलाना टोल प्लाजा के लिए कूच कर दी। इससे पहले फौगाट खाप-19 प्रधान बलवंत नंबरदार ने किसानों को यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी। हालांकि तिरंगा यात्रा के दौरान ट्रैक्टरों की संख्या अधिक होने के कारण करीब एक घंटे तक सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। बाढड़ा में श्योराण खाप-25 प्रधान बिजेंद्र बेरला की अगुवाई में किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बाढड़ा में क्रांतिकारी चौक से यात्रा की शुरुआत की गई। कितलाना टोल प्लाजा पर ध्वजारोहण के साथ यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए साइकिल पर सवार किसान।- फोटो : CharkhiDadri