फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए थें शहीद सरदार ऊधम सिंह : बलराम गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी एवं शहीद सरदार ऊधम सिंह की स्मृति में अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद सरदार ऊधम सिंह की प्रतिमा पर अग्रवाल वैश्य समाज संरक्षक लखमीचंद व विशंभर ने माल्यार्पण कर आयोजन की शुरुआत की।
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता व महासचिव जितेंद्र गोयल ने बताया कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के अत्याचार को देखकर ऊधम सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया था। आंदोलन के दौरान वो 5 साल जेल भी गए। जेल में उनकी मुलाकात सरदार भगत सिंह से हुई। वे सरदार भगत सिंह को अपना आदर्श मानते थे। 13 जुलाई 1940 को उन्होंने ईस्ट इंडिया की बैठक में माइकल-ओ-डवायर पर फायर कर दिया, गोली लगने से डवायर की मौत हो गई । ऊधम सिंह पर मुकदमा चला तथा 4 जून 1940 को उन्हें दोषी ठहराते हुए 31 जुलाई को फांसी दे दी गई। वे हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए शहीद हो गए।
इस मौके पर श्रवण गुप्ता, रेखराज, राजकुमार गोयल, मितेश, भूनेश गोयल, राजकुमार मित्तल, विनोद जैन, मुकेश बंसल, जितेंद्र गोयल, रमेश, नीतू बंसल, पंकज गोयल, मधु सिंघल, पूजा बंसल, मोनिका मित्तल, रीना अग्रवाल, निशा सिंगल, अनीता अरोड़ा, रोहताश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें