फोटो - 13 अखाड़ा परिसर में पदक विजेता पहलवान कोच और साथी पहलवानों के साथ।
- फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। हाल ही में रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में आयोजित हरियाणा ग्रिपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में होशियार सिंह अखाड़ा के खिलाड़ियों ने पांच मेडल जीते हैं। ग्रामीणों ने विजेता पहलवानों को बधाई दी है।
10 और 11 अक्तूबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय रेसलिंग प्रतियोगिता में मास्टर होशियार सिंह अखाड़ा की पहलवान ममता ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। ममता ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। नवीन कुमार ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। गांव द्वारका निवासी नवीन ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल व कुसुम ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इस दौरान अखाड़ा में पहुंचने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ओमबीर पहलवान, आनंद पहलवान, फते सिंह, शंकर पहलवान, मिंटू, कान्हा राम, मोनू, रवीना, मास्टर सतीश, कार्तिक आदि मौजूद थे ।