फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: घर में अकेली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दुर्गंध आने पर पता चला

Sun, 23 Jun 2024 02:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी के गांव मिसरी निवासी केला देवी घर पर अपने दत्तक पुत्र सुरेंद्र के साथ रहती थी। एक सप्ताह से सुरेंद्र गाड़ी लेकर अपने काम से गुरुग्राम गया हुआ था। शनिवार शाम को साढ़े 6 बजे जब वह घर लौटा तो उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब उसने गेट से अंदर झांकने की कोशिश की तो घर से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव मिसरी में घर पर अकेली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब उसका बेटा शाम को घर पहुंचा तो अंदर से दुर्गंध आने लगी और फिर महिला के मृत होने का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराया जाएगा।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मिसरी निवासी केला देवी घर पर अपने दत्तक पुत्र सुरेंद्र के साथ रहती थी। एक सप्ताह से सुरेंद्र गाड़ी लेकर अपने काम से गुरुग्राम गया हुआ था। शनिवार शाम को साढ़े 6 बजे जब वह घर लौटा तो उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब उसने गेट से अंदर झांकने की कोशिश की तो घर से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उसने पड़ोसियों से मृतका के बारे में पूछताछ की।

लेकिन उन्होंने भी तीन दिन से उसे कहीं आते-जाते नहीं देखा। बाद में उन्होंने गांव के मौजिज लोगों को इकट्ठा किया और घर के गेट खोलकर अंदर गए। जब वे अंदर पहुंचे तो केला देवी बेड के पास जमीन पर मृत पड़ी हुई थी। पूरे घर में दुर्गंध आ रही थी। बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बौंदकलां थाना पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें