फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खापों ने लिया दिल्ली कूच न करने का फैसला

Wed, 13 Mar 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। किसान आंदोलन के समर्थन में एनएच-152 डी के समीप जनसंगठनों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। जींद के पेटवाडा में हुई खाप पंचायत में लिए गए फैसले अनुसार जिले की खापों ने 14 मार्च को दिल्ली कूच न करने का फैसला लिया है। खापों की 11 सदस्यीय कमेटी ने किसान संगठनों को 16 मार्च तक संगठित होकर लड़ाई लड़ने की बात कही है।
धरने का मंच संचालन बुधवार को शमशेर सिंह फौगाट और रणधीर घिकाड़ा ने संयुक्त रूप से किया। धरने की अध्यक्षता सर्वजातीय फौगाट खाप के उप प्रधान धर्मपाल महराणा, सांगवान खाप 40 के सचिव नरसिंह सांगवान, श्योराण खाप-25 प्रधान बिजेंद्र बेरला, किसान नेता रणधीर कुंगड़ व रणवीर फौजी समेत पंवार खाप प्रतिनिधि महावीर रानीला ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच जोरावर सांगवान ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड खरीद घोटाले से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें