फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रामलीला मैदान रैली के लिए आप, कांग्रेस और किसान संगठनों ने की बैठक

Fri, 29 Mar 2024 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को इंडिया गठबंधन की होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यालय चंपापुरी में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धनराज कुंडू ने की। बैठक में आप, कांग्रेस, सीपीआईएम, किसान संगठन, मजदूर संगठन, व्यापार संगठन से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

धनराज कुंडू ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली यह रैली आने वाले चुनाव में बदलाव लेकर आएगी। कांग्रेस नेता मनीषा सांगवान ने कहा कि भारत का संविधान खतरे में है। विपक्षी नेताओं को ईडी के माध्यम से जेल में डाला जा रहा है।
कांग्रेस नेता अजीत फौगाट ने कहा कि सभी को एकजुट होकर देश को बचाना होगा। सुशील ने कहा कि सरकार की ओर से निर्दोंष नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। रणधीर कुंगड़ ने कहा कि देश में ईडी का दुरुपयोग हो रहा है और लोकतंत्र खतरे में है। नरेंद्र दहिया ने कहा कि जहां भी इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार हो उसे अवश्य चुनाव जिताना है और भाजपा को सबक सिखाना है। इस अवसर पर डाॅ. ओमप्रकाश, राजेंद्र, महेंद्र सोनी, संजीव गोदारा, सुरेंद्र साहू, सूरजभान, बलजीत फौगाट, राज सिंह व महेश गुप्ता व रणधीर घिकाड़ा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें