फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में काटे जा रहे चालान, दफ्तरों में मास्क नहीं लगा रहे अफसरान

विज्ञापन
डीआरओ कार्यालय में बिना मास्क बैठे कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में एक तरफ कोरोना के केस लगातार मिलने लगे हैं। वहीं लोगों से लेकर अधिकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक सप्ताह पहले डीसी ने निर्देश दिए थे कि बिना कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए किसी को सार्वजनिक स्थलों से लेकर सरकारी दफ्तरों में प्रवेश नहीं मिलेगा। हकीकत यह है कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों से लेकर कर्मचारी बिना मास्क के सीटों पर विराजमान हैं। वहीं कई जगह सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। बावजूद इसके उन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। हालांकि बाजारों में पुलिस बिना मास्क मिलने पर चालान जरूर काट रही है, लेकिन सरकारी दफ्तरों में अफसरान बिना मास्क घूम रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप गोदारा ने एक सप्ताह पहले वैक्सीन की दोनों डोज न लगवाने वालों की कार्यालय में एंट्री बैन करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी कोविड गाइडलाइन की पूर्णतया पालने के निर्देश दिए गए थे। वीरवार को संवाददाता हकीकत जानने लघु सचिवालय भवन में चल रहे कार्यालयों और विभागों की शाखाओं में पहुंचा तो स्थिति हैरान करने वाली नजर आई।
पांच शाखाओं का निरीक्षण करने पर करीब 25 लोग बिन मास्क मिले। इनमें ज्यादातर कर्मचारी शामिल हैं जो अपनी-अपनी सीटों पर बैठे थे। दूसरी ओर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देखने के बाद ही लोगों को कार्यालय में एंट्री करने देने के आदेशों की यहां धज्जियां उड़ती नजर आई। लोग बिना रोक-टोक के सीधे कार्यालयों में प्रवेश करते मिले। हमारी ऐसी लापरवाही से कोरोना को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

मास्क न पहनने पर पुलिस ने वसूला नौ लाख का जुर्माना
दिसंबर में पुलिस लगाता मास्क न पहनने वाले लोगों पर सख्ती बरतते हुए चालान कर रही है। अब तक 1850 से अधिक लोगों के मास्क न लगाने पर चालान किए गए हैं। इनसे करीब नौ लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं, दूसरी ओर लघु सचिवालय में डीसी और एसपी ऑफिस होने के बाद भी कर्मचारी मास्क और कोविड गाइडलाइन का पालन के लिए संजीदा नहीं हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
बस स्टैंड पर भी टूट रहे सभी नियम
वीरवार को बस स्टैंड परिसर का भी संवाददाता ने जायजा लिया। उस दौरान वहां 300 से अधिक सवारियां मिलीं जिनमें से कई लोगों ने मास्क नहीं लगाए हुए थे। इसके अलावा बसों के अंदर और बस स्टैंड परिसर पर सामाजिक दूरी के नियम की पालना भी नहीं होती मिली।
प्रशासन कोविड महामारी को लेकर गंभीर है और तेजी से सौ फीसदी वैक्सीनेशन की तरफ बढ़ रहा है। कोविड गाइडलाइन की पालना करके ही खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। मैं स्वयं मास्क लगाकर रखता हूं ताकि अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी ऐसा करें। मेरी अपील है कि सभी अधिकारी कर्मचारी और आमजन कोविड गाइडलाइन का पालन करें। प्रदीप गोदारा, डीसी

बीडीपीओ कार्यालय स्थापना शाखा में बिन मास्क मौजूद कर्मचारी और दो लोग।- फोटो : CharkhiDadri

सरल केंद्र में टूटता सामाजिक दूरी का नियम।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें