फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार की बजाय डीएपी के दो हजार बैग पहुंचे, दोपहर तक हुए वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में सोमवार को खाद के तीन हजार की जगह दो हजार बैग ही पहुंचे। इनाक दोपहर तक ही एक हजार किसानों को वितरण कर दिया गया। रैक अलॉटमेंट का रास्ता साफ न होने से मंगलवार को खाद वितरण को लेकर अधिकारी कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं। जिले में अब तक करीब 58 हजार बैग किसानों को वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे टोकन वितरण शुरू किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को खाद के करीब तीन हजार बैग पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन दो हजार बैग ही पहुंचे। उन्होंने बताया कि टोकन जारी कर सभी बैग किसानों को वितरित किए गए। किसान हवा सिंह, संदीप, वेदप्रकाश, मंजीत, सुनील, कुलदीप, दया सिंह, कपूर सिंह, नवीन और दीपक का कहना है कि उन्हें खाद तो मिल गई, लेकिन कई घंटे इंतजार करने के बाद उनका नंबर आया। उनका कहना है कि प्रशासन और सरकार को पर्याप्त मात्रा में खाद किसानों को मुहैया करवाना चाहिए, ताकि उन्हें दिक्कत न हो।
सोमवार को खेप में पहुंचे खाद के सभी बैग किसानों को वितरित कर दिए गए। मंगलवार को खाद की और खेप पहुंचने की उम्मीद है और इसकी स्थिति सुबह ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवंत सहारण, उप निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें