फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता सुख भोगने की बजाय जनता की भलाई के लिए काम कर रही सरकार: जेपी दलाल

विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करतें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
सत्ता सुख भोगने की बजाय जनता की भलाई के लिए काम कर रही सरकार : जेपी दलाल
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने सांजरवास, रानीला और अटेला गांव में आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग, विकास कार्यों के लिए ग्रांट देने की भरी हामीं
भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का भी कृषि मंत्री ने दिया निमंत्रण
बौंदकलां (चरखी दादरी)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। सरकार की नीयत जनता की सेवा करना है, न की सत्ता सुख भोगना। यह बात कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रह जेपी दलाल ने रविवार को गांव सांजरवास के संत रविदास भवन, गांव रानीला में बाबा हरिदास गोशाला और अटेला में ग्रामीण सभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सरकार ने डीबीटी सिस्टम लागू करके बिचौलियों को खत्म करने का काम किया है। अब चाहे फसल का मुआवजा हो या फसल सरकारी खरीद की भुगतान राशि, वह सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाती हैं। सरकार समान रूप से सभी हलकों में विकास के काम करवा रही है। दादरी और भिवानी जिले में करोड़ों रुपयों के विकास कार्य जारी हैं। वर्तमान सरकार ने मेरिट के आधार पर नौकरियां देकर एक नजीर पेश की है। अब नौकरियों और तबादलों में कोई भाई-भतीजावाद नहीं चलता। आज साधारण घर के एक होनहार युवक को भी इज्जतदार सरकारी नौकरी उसकी योग्यता से मिलती है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे 25 से 27 फरवरी तक भिवानी हुड्डा सेक्टर में होने वाले प्रदेश स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आकर अवश्य लाभ उठाएं। इस प्रदर्शनी में हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री भी आएंगे। यहां बेहतरीन नसल की गाय, झोटे, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट आदि प्रदर्शित किए जाएंगे व लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। (संवाद)
- बौंद खुर्द में बनेगा फसल खरीद सेंटर
कृषि मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार व ग्रामीणों की मांग पर बौंद खुर्द की पांच एकड़ भूमि में फसल की सरकारी खरीद का सेंटर बनवाने की घोषणा की। इस खरीद केंद्र के लिए सड़क बनाए जाने के लिए उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए। गांव सांजरवास में महाराणा प्रताप भवन का निर्माण करवाने के लिए 11 लाख रुपये का अनुदान देने की भी उन्होंने घोषणा की। इसके अलावा गांव के संत रविदास भवन की मरम्मत व सांजरवास जोहड़ की चारदीवारी के लिए कृषि मंत्री ने पांच लाख रुपये का काम डी प्लान से करवाने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने इस बारे में एसडीम डॉ. विरेंद्र सिंह को कार्रवाई शुरू करने को कहा।
- रानीला में कृषि मंत्री ने दीं ये सौगातें
गांव रानीला में बाबा हरिदास गोशाला के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शरीक हुए कृषि मंत्री ने 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने गांव रानीला की एससी और बीसी वर्ग की गलियों के लिए पांच लाख की ग्रांट दिलवाने का भी भरोसा दिलाया। वहीं, 6 करम के रास्तों को पक्का करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

- ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, एसडीएम डा. विरेंद्र सिंह, नगराधीश नरेंद्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारन, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज, तहसीलदार बंसीलाल, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ.कृष्ण कुमार, सुशासन सहयोगी दिनेश मल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें