फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से घायल श्रमिक की उपचार के दौरान मौत

Tue, 12 Mar 2024 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव लांबा के पास सड़क से गुजर रहे श्रमिक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के गांव बबेरू रामपुर हरदी निवासी राम सिरोमनी के रूप में हुई। बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में संतराम कुशवाहा ने बताया कि पांच सालों से वह अपने भाई रामलखन, रतिराम व राम सिरोमनी के साथ गांव मिसरी में रह रहा है। हम मजदूरी करते हैं। उसने बताया कि फिलहाल वे एमएस धर्मकांटा लांबा पर रह रहे थे। मिसरी से उसका भाई राम सिरोमनी धर्मकांटा पर पैदल लौट रहा था। काफी देर तक घर नहीं लौटा उसने राम को फोन किया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी ने उसका फोन उठाकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लांबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने राम को टक्कर मार दी है। घायल श्रमिक की पीजीआई में मौत हो गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया, जबकि आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हेडलाइट का टूटा कांच मिला, बोलेरो चालक पर संदेह
संतराम कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने एक बोलेरो चालक पर संदेह है। घटनास्थल पर बोलेरो हेडलाइट का कांच टूटा मिला है। उसके भाई रामलखन ने धर्मकांटे के सीसीटीवी की फुटेज जांची तो जिसमें एक बोलेरो गाड़ी 7:52 बजे वहां आकर रुकती है। उस बाेलेरो की हेडलाइट का कांच भी वैसा ही था, जैसा मौके पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें