फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत में हर गांव से होगी भागीदारी : कमल सिंह

Tue, 12 Mar 2024 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। एमएसपी को कानूनी दर्जा देने व डाॅ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों से की जा रही बर्बरता को अब सहन नहीं किया जाएगा। यह बात युवा कल्याण संगठन संरक्षक एवं संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य कमल सिंह प्रधान ने किसान भवन में भाकियू पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें हर गांव से भागीदारी होगी। संयुक्त किसान मोर्चा पदाधिकारी देश के प्रत्येक किसान व सामाजिक संगठनों को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता से सरकार को सत्ता खिसकने का डर बना हुआ है। देश में किसानों को शांतिप्रिय तरीके के धरने तक के आयोजन को बाधित किया जा रहा है।


भाकियू के अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि प्रदेश सरकार बार- बार नए फैसले लागू कर किसानों का शोषण कर रही है। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के सदस्य बलबीर बजाड़, अनूप राठी, मास्टर विनोद मांढी, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, नंबरदार शीशराम जगरामबास, पूर्व चेयरमैन संदीप, नवीन डांडमा, संदीप मोद, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, ओमप्रकाश उमरवास, भूप सिंह दलाल, रामौतार लाड, कमल हड़ौदी, नत्थूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें