फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे में पुलिस ने जांचे 712 वाहन, 23 के चालान, एक इंपाउंड

विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान रावधी टी-प्वांइट पर निरक्षण करने पहुंचे एसपी दीपक गहलावत । संवाद - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने अपराध रोकने के लिए शनिवार रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। रात 10 से अल सुबह चार बजे तक जिले की 80 फीसदी पुलिस सड़क पर रही। इस दौरान 712 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 23 के चालान किए तो एक इंपाउंड किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त की गई। इस दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक अफसर थाना व चौकी इंचार्ज, थाना व चौकी में तैनात फोर्स रात्रि गश्त, पैदल गश्त व नाकाबंदी में रही। नाइट डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस द्वारा होटल, रेस्टोरेंट धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की गहनता से जांच की गई। जिले में तैनात सभी राईडर/पीसीआर ने प्रभावी रुप से गश्त की है। महिला पुलिस भी गश्त व नाकाबंदी पर रही। इस दौरान जिले में 24 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों और 48 सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। मोटरवाहन अधिनियम के नियमों की उल्लंघन करने पर 23 वाहनों के चालान व 1 को इंपाउंड किया गया। गश्त के दौरान 18 लोगों के अजनबी पर्चे काटे गये।
पुलिस ने दो व्यक्तियों पर अवैध रूप से शराब रखने का केस दर्ज किया। इस दौरान आरोपियों से 31 बोतल देसी शराब बरामद की गई हैं। इसके अलावा तीन व्यक्तियों को सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 2790 रुपये बरामद किए। इस साथ ही एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करके एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस बरामद किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें