फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 32 माह में 36 हजार लोगों ने 112 डायल कर मांगी पुलिस मदद

Thu, 07 Mar 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में पीड़ितों को पुलिस की डायल-112 सेवा खूब रास आ रही है। यह सेवा शुरू होने के बाद लोग थाने में कम बल्कि इस नंबर पर कॉल कर ज्यादा मदद मांग रहे हैं। जुलाई 2021 से लेकर फरवरी 2024 तक के आंकड़ों की बात करें तो 36116 लोगों ने डायल 112 के जरिये मदद मांगी है। जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के साथ डायल 112 टीमों ने अपराधियों को पकड़कर अपराध रोकने में भी अहम भूमिका निभाई है।

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया कि डायल 112 पुलिस सेवा, पीड़ित व्यक्तियों और फरियादियों के लिए वरदान साबित हो रही है। डायल 112 के संबंध में पुलिस की ओर से आमजन को जागरूक किया जा रहा है, जिसके काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। जब भी कोई नागरिक अपने आपको असहाय एवं असुरक्षित महसूस करता है, तो वह तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस मदद ले सकता है।
विज्ञापन


सुरक्षित रहेंगी महिलाएं
एसपी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की पहली प्राथमिकता है, इसलिए चरखी दादरी पुलिस द्वारा महिलाओं को डायल 112 से जोड़कर उनकी यात्रा को सुरक्षित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। महिलाएं यात्रा के दौरान अपने मोबाइल में 112 इंडिया एप डाउनलोड करें, इमरजेंसी स्थिति में अलर्ट से तुरंत उन्हें सहायता मिलेगी।


डायल 112 पर न दें झूठी सूचना : एसपी
जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि वर्ष 2024 में दो माह के दौरान जिले में ईआरवी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में 2283 काॅल प्राप्त हो चुकी हैं। काॅल प्राप्त होते ही डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निपटान किया। दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा कर उनका जीवन बचाया। उन्होंने बताया कि जुलाई 2021 में सरकार ने ये सेवा शुरू की थी। एसपी ने कहा कि डायल 112 पर किसी भी प्रकार की झूठी सूचना न दें।
विज्ञापन



काल का विवरण
वर्ष 2021- 4168
वर्ष 2022- 13856
वर्ष 2023- 16799
वर्ष 2024- 2283
(नोट: वर्ष 2021 का आंकड़ा जुलाई से दिसंबर तक का है, जबकि वर्ष 2024 का आंकड़ा जनवरी व फरवरी का है।)


जिले में तैनात हैं 10 ईआरवी
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि डायल 112 योजना के तहत दादरी सिटी पुलिस स्टेशन, सदर थाना, बौंदकलां थाना, झोझूकलां थाना व बाढड़ा थाने में दो-दो ईआरवी तैनात हैं। ऐसे में जिले में 10 ईआरवी लोगों की मदद के लिए तैयार रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें