फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा एकड़ जमीन नाम करवाने के दबाव से आहत होकर व्यक्ति ने खेत में आग लगाकी दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आधा एकड़ जमीन नाम करवाने के दबाव से आहत होकर नौरंगाबास राजपूतान निवासी एक व्यक्ति ने खेत में खुद को आग लगाकर जान दे दी। झोझूकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने संबंधी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाघ सिंह (75) का शव बुधवार दोपहर बाद खेत में जली हालत में मिला। मृतक के बेटे रामकिशन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता ने तीन भाइयों के नाम आधा आधा एकड़ जमीन की थी, जबकि साढ़े चार एकड़ जमीन बाघ सिंह के नाम थी। बाघ सिंह के दो बेटे अपने हिस्से की जमीन बेच चुके हैं। एक बेटे से जमीन खरीदने वाले लोग उस जमीन के बदले रोड के साथ लगती बाध सिंह की आधा एकड़ जमीन मांग रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में करीब एक साल से विवाद चल रहा है। उक्त पक्ष लगातार रोड के साथ लगती जमीन नाम करवाने का उसके पिता पर दबाव बना रहा था। कुछ दिन पहले ही बाघ सिंह ने खेत में कमरा बनवाने के लिए निर्माण सामग्री भी डलवाई थी, लेकिन उक्त पक्ष के लोगों ने ईंटों को भी बाहर फेंकवा दिया। इससे आह्त बाघ सिंह ने बुधवार दोपहर बाद खेत में खुद को आग लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। झाोझूकलां थाना प्रभारी एसआई अनिल कुमार पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान पर दो लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें