फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़ीं सात गाड़ियां, 5300 लीटर डीजल बरामद

विज्ञापन
डीजल के सैंपल लेती टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। नियमों को ताक पर रखकर और बिना परमिट के क्रशर जोन में डीजल पहुंचाने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अलग-अलग क्रशर जोन से सात गाड़ियां जब्त की हैं। इन गाड़ियों में से पांच में डीजल मिला, जबकि दो खाली थीं। पांच गाड़ियों से करीब 5300 लीटर डीजल बरामद हुआ है। मापतौल और आरटीए विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की मौजूदगी में चालान भी काटे। रात करीब नौ बजे तक भी संयुक्त टीम की कार्रवाई जारी थी। मापतौल विभाग ने जांच के लिए गाड़ियों से बरामद डीजल के सैंपल भी भरे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि झोझूकलां थाना क्षेत्र और अटेला कलां चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्रशर जोन में नियमों को ताक पर रखकर और बिना परमिट के डीजल पहुंचाया जा रहा है। इस आधार पर बुधवार सुबह कार्रवाई के लिए छह सदस्यीय मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर, आरटीए और मापतौल विभाग के अधिकारियों को साथ लिया गया। दो टीमें बनाकर रामलवास, कलियाणा और अटेला कलां क्रशर जोन में दबिश दी गई। रामलवास क्रशर जोन से दो पिकअप, कलियाणा क्रशर जोन से एक पिकअप और अटेला कलां क्रशर जोन में डीजल लेकर पहुंची चार गाड़ियां मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़ी। इन गाड़ियों में डीजल पहुंचाने का परमिट टीम को नहीं मिला। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अन्य विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इन गाड़ियों को संबंधित थाने में खड़ा करवाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डीजल कहीं बाहर से नहीं, बल्कि पेट्रोल पंप से ही ले जाया गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार डीजल क्रशर जोन में पहुंचाने के लिए परमिट लेना जरूरी है, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर डीजल की सप्लाई की गई। एक गाड़ी से टीम को करीब साढ़े तीन हजार लीटर, दूसरी से 1500 लीटर, तीसरी से 500 लीटर और दो गाड़ियों से 200-200 लीटर डीजल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा था एक कैंटर
क्रशर जोन में नियमों को ताक पर रखकर डीजल पहुंचाने का मामला मुख्यमंत्री उड़नदस्ता पहले भी पकड़ चुका है। करीब एक साल पहले भी एक कैंटर पकड़ा था। कैंटर में डीजल मिला था जो नियमों के विरुद्ध क्रशर जोन में पहुंचाया गया था।
- दबिश देने पहुंची टीम में ये रहे शामिल
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह, एसआई अनूप सिंह, एएसआई सहदेव, एसआई जगत सिंह, एसआई सतबीर और एएसआई नरेंद्र शामिल रहे। इसके अलावा आरटीए टीम में टीएसआई राजेश और फूड एंड सप्लाई विभाग की तरफ से इंस्पेक्टर यक्ष और कृष्ण कुमार शामिल हुए।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने यह कार्रवाई की है। सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। हमारी टीम ने डीजल के पांच सैंपल भरे हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
यक्ष तेवतिया, इंस्पेक्टर, फूड एंड सप्लाई विभाग
नियमों को ताक पर रखकर क्रशर जोन में डीजल पहुंचाया जा रहा था। सूचना के आधार पर हमारी टीम ने कार्रवाई की है। मौके पर आरटीए, फूड एंड सप्लाई और मापतौल विभाग की टीम को बुुलाया गया। हमारी एक टीम ने रामलवास और कलियाणा क्रशर जोन में जबकि दूसरी ने अटेला क्रशर जोन में दबिश दी।
विज्ञापन

अनूप कुमार, एसआई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें