फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: लग्न न आने से आहत युवक ने फंदा लगा खत्म की जीवनलीला, 13 मार्च को थी शादी

Tue, 12 Mar 2024 02:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस को दिए बयान में सतीश कुमार ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं और पवन कुमार उनमें सबसे छोटा था। गत 9 मार्च को हापुड़ यूपी से उसका लग्न आना था, लेकिन किसी कारणवश लग्न समय पर नहीं आ पाया। यह जानकारी मिलने पर पवन को नाराजगी हुई और इससे आहत होकर वह बिन बताए घर से निकल गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव भागेश्वरी निवासी एक युवक ने लग्न न आने से आह्त होकर खेत में फंदा लगा लिया। मंगलवार को अचीना ताल चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में सतीश कुमार ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं और पवन कुमार उनमें सबसे छोटा था। गत 9 मार्च को हापुड़ यूपी से उसका लग्न आना था, लेकिन किसी कारणवश लग्न समय पर नहीं आ पाया। यह जानकारी मिलने पर पवन को नाराजगी हुई और इससे आहत होकर वह बिन बताए घर से निकल गया। इस संबंध में उन्होंने रविवार को अचीना पुलिस चौकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

सतीश कुमार ने बताया कि छोटे भाई पवन से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद आता रहा। घटना के तीसरे दिन सोमवार शाम करीब 5 बजे पवन  कोहलावास के पास खेत में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। इसके बाद खेतों में फसल संभालने पहुंचे किसान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल परमवीर सिंह ने बताया कि मृतक ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें