फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, बाजार में तैनाती

विज्ञापन
चरखी दादरी दमकल विभाग कार्यालय। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिवाली के मद्देनजर दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। अब कर्मचारी आठ के बजाय 12 घंटे ड्यूटी देंगे। शुक्रवार से एक दमकल गाड़ी मेन बाजार में तैनात कर दी गई है और नई व्यवस्था 12 नवंबर की रात तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिला दमकल विभाग में 23 कर्मचारी हैं। इनके कंधों पर 90 हजार की शहरी आबादी समेत 172 गांवों की जिम्मेदारी है। दिवाली पर आग आदि की घटनाएं होने की संभावना ज्यादा रहती हैं। ऐसे में सभी दमकल कर्मचारियों को सतर्क रहने को निर्देश दिए गए हैं। जिले के उपमंडल बाढड़ा में सात कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हैं।
इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है। इस पर्व पर बाजारों में ज्यादा खरीददारी होती है और भीड़ भी बढ़ जाती है। इस पर्व पर ज्यादा बिक्री को देखते हुए प्रत्येक दुकान व प्रतिष्ठान में आवश्यकता से अधिक माल होता है। इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर भी शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की घटनाएं अक्सर हो जाती है। इन तमाम बिंदुओं को देखते हुए दमकल विभाग ने पूरी तैयारियांं कर ली हैं ताकि किसी प्रकार की संभावित घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन


- तंग गलियों के लिए बाइक टीम रहेगी तैयार
तंग गलियों तक पहुंचने के लिए दो दमकल बाइक की व्यवस्था की गई है ताकि तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया जा सके। इसी प्रकार चार बड़ी और एक छोटी दमकल गाड़ी है। जिले में कहीं भी कोई घटना होने पर चालक कम ऑपरेटर्स को सतर्क रहने को कहा गया है। लोग आग की घटना की सूचना 112 पर दर्ज करवा सकते हैं।

-
जिले में दमकल कर्मचारी कम होने की वजह से मौजूदा 23 कर्मचारियों का ड्यूटी वर्क बढ़ाया गया है। अब सभी कर्मचारी आठ के बजाय 12 घंटे ड्यूटी देंगे। कर्मचारी 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे। जितने भी संसाधन विभाग के पास है उनके जरिये हर स्थिति से निपटा जाएगा। लोगों को पटाखेबाजी नहीं करनी चाहिए। किसी भी अप्रिय घटना होने पर तुरंत दमकल विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन

-सचिन कुमार, सब फायर अफसर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें