फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जनता के वोटों से नहीं मशीनों के खेल से चुने गए विधायक और सरकार, हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप

Sun, 13 Oct 2024 05:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा सांगवान ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाए हैं। वह बोलीं कि डाक वोटों को भाजपा के इशारे पर रद्द किया गया।
विज्ञापन
मनीषा सांगवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के दादरी हलके से विधानसभा चुनाव में उपविजेता रहीं कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा सांगवान ने रविवार को प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर दादरी हलके में सैंकड़ों डाक मत रद्द किए गए। दादरी हलके में विधायक और प्रदेश में भाजपा सरकार जनता के वोटों से नहीं बल्कि मशीनों के खेल से बनी है।

विज्ञापन


मनीषा ने कहा कि ईवीएम में कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराने के लिए साजिश रची गई थी। भाजपा को जनादेश से नहीं बल्कि मशीनों की सेटिंग से बहुमत मिला है। इसकी शिकायत एआईसीसी और चुनाव आयोग को की गई है। 

उन्होंने कहा कि दादरी में 600 से भी ज्यादा पोस्टल बैलेट पेपर मतों को रद्द किया है। भाजपा के इशारे से 2 घंटे गिनती रोकी गई, प्रशासन चुप्पी साधे मूकदर्शक बना रहा। दादरी मतगणना केंद्र में कुछ मशीनों की बैटरी 90 प्रतिशत चार्ज थी। वहीं, कुछ ईवीएम मशीन बगैर मुहर व सिग्नेचर की थी। एक मशीन तो ऐसी थी जिसमें 100 प्रतिशत वोटिंग थी। सरकार ने इन सब बातों को दबाने का काम किया है। 
विज्ञापन


मुझे विधायक और भूपेंद्र हुड्डा को जनता देखना चाहती थी सीएम
मनीषा सांगवान ने कहा कि प्रदेश की जनता की आस्था भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस पार्टी में थी। दादरी के लोग मुझे विधायक और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने मशीनों का दुरुपयोग करके प्रजातंत्र का गला घोटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें