फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ट्रांजेक्शन में युवक के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 66802 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। कस्बा निवासी एक बैंक उपभोक्ता के खाते से हैकर्स ने 66802 रुपये निकाल लिए। ये नकदी पांच ट्रांजेक्शन के जरिये निकाली गई। पीड़ित उपभोक्ता ने इसकी शिकायत बौंदकलां थाने में दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बौंदकलां निवासी शेखर ने बताया कि उसका कलानौर एसबीआई शाखा में खाता है। उसने क्रेडिट कार्ड भी बनवा रखा है। शेखर ने बताया कि वो अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाना चाहता था और इसके लिए जब वो 25 फरवरी को मोबाइल के जरिये प्रक्रिया पूरी करने लगा तो उसके खाते से रुपये निकलने के लगातार पांच मैसेज आए। शेखर ने बताया कि हैकर्स ने उसे 66802 रुपये की चपत लगा दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसके खाते से बीस हजार, 8388 रुपये, 14653, 8388 व 14653 रुपये की पांच ट्रांजेक्शन की गई है। शेखर ने बौंदकलां थाने में शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई और खाते से निकाले गए रुपयों की बरामदगी करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें