फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का रवैया उदासीन, जनसमस्याओं का लगा अंबार: राजू मान

विज्ञापन
जन जागरण अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते राजू मान। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार के उदासीन रवैये के चलते गांवों में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इन समस्याओं से ग्रामीण परेशान हैं तो वहीं सत्ताधारी राज के नशे में मस्त हैं। यह बात अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान ने पालड़ी में कांग्रेस के जन जागरण अभियान के दूसरे दिन ग्रामीणों की समूह बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उड़ती धूल से प्रदूषण के कारण लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। गांव की मुख्य फिरनी में कीचड़ और पानी भरने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रखा है। उन्होंने सरकार से बधवाना में कृषि विकास अधिकारी नियुक्त करने की भी मांग की। मान ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड तोड़ कीमत के कारण रोजमर्रा की चीजों के दाम दोगुने हो गए हैं। इस अवसर पर जावा पूर्व सरपंच सहीराम, पूर्व सरपंच मांगेराम, राजकुमार यादव, राजेंद्र, रविंद्र यादव, चंद्रभान, ताराचंद, सुल्तान, सुमित्र, धर्मपाल, रोशन मास्टर, सुरेश शर्मा, जागेराम, वीरेंद्र, कृष्ण पंच, धर्मवीर, रमेश शर्मा, श्रीराम, लालचंद, निहाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें