चरखी दादरी। शादी से दो दिन पहले एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के भाई ने इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की दस अक्तूबर को शादी होनी तय थी। परिजन शादी का सामान लेने भिवानी गए हुए थे जबकि उसकी बहन रिश्तेदारों के साथ घर पर थी। जब खरीददारी करके परिजन वापस आए तो युवती घर पर नहीं मिली। उन्होंने युवती से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद आया। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे हर संभव जगह तलाशने की कोशिश की लेकिन युवती के बारे में कोई भी सुराग उनके हाथ नहीं लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।