फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों की मरम्मत का टेंडर नहीं चढ़ा सिरे, शहरवासियों को अभी झेलने पड़ेंगे हिचकोले

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्डों में मरम्मत कार्य कराने के लिए नगर परिषद की टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई है। पहले प्रयास में शर्तें पूरी न होने के चलते टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया नहीं हो पाई और शहरवासियों को मरम्मत कार्य के लिए दोबारा से टेंडर प्रक्रिया होने तक इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि 25 लाख के कामों की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाने का दूसरा प्रयास जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद की शहर के 21 वार्डों में 75 लाख के मरम्मत कार्य कराने की योजना है। ये कार्य तीन अलग-अलग चरण में करवाए जाने हैं और प्रत्येक चरण के लिए 25 लाख के काम तय किए गए हैं। इसके तहत नगर परिषद ने पहले चरण में सात वार्डों के मरम्मत कार्य का टेंडर गत सितंबर माह में लगाया था और इसे हाल ही में खोला गया है। इसमें तीन एजेंसियों ने आवेदन किया, जिनमें से दो टेंडर की शर्तें पूरी नहीं कर पाई जबकि एक ही एजेंसी प्रक्रिया में बचने के चलते टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई और अधिकारियों का पहला प्रयास विफल रहा। अब नगर परिषद अधिकारी दूसरे प्रयास में इसे सिरे चढ़ाने का प्रयास करेंगे, क्योंकि इस पहले चरण के बाद दो चरणों में 14 वार्डों के टेंडर भी लगाए जाने हैं।
दादरी शहर में पिछले दो सालों की अगर बात करें तो कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। इतना ही नहीं इस समय अवधि में कई वार्ड तो मरम्मत कार्यों से भी अछूते हैं। इन वार्डों की गलियां व सड़कें जर्जर होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं और इन परेशानियों को जहन में रखकर ही सभी 21 वार्डों में मरम्मत कार्य कराने की योजना तैयार की गई थी।
विज्ञापन

सभी वार्डों को यूं किया जाना है कवर
नगर परिषद अधिकारियों की योजना है वार्ड-एक, वार्ड दो के गांधी नगर क्षेत्र, वार्ड तीन में प्रेम नगर क्षेत्र, वार्ड-4, वार्ड-5, वार्ड-6 और वार्ड-7 की विभिन्न कॉलोनियों को पहले चरण में कवर कर मरम्मत कार्य करवाए जाएं। इसके बाद दूसरे चरण में वार्ड-आठ से 15 और तीसरे चरण में 16 से 21 को कवर करने की योजना है।
80 से अधिक गलियों में मरम्मत की आवश्यकता
शहर की अगर बात करें तो तीन मुख्य सड़कों के पुनर्निर्माण और करीब 80 गलियों में मरम्मत कार्य कराने की दरकार है। लंबे समय से सुध न लेने के चलते लगभग प्रत्येक वार्ड में तीन से चार गलियां जर्जर हैं और इसकी पुष्टि नर परिषद अधिकारियों ने की है।
एक से सात वार्ड में मरम्मत कार्य कराने के लिए हमने टेंडर खोला था। 25 लाख के मरम्मत कार्य कराने का पहला प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाया और अब जल्द ही दूसरी बार टेंडर आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन

सौहार्द शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें