फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2005 में बना गामड़ी रोड हुआ जर्जर, लोगों ने नप के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर का 2005 में बना गामड़ी रोड बिल्कुल टूट चुका है। यह रोड पुराने बाजार को शहर से जोड़ता है और यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। 200 घरों के 800 लोगों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि दो किलोमीटर लंबी सड़क में हर कदम पर गड्ढ़े बन चुके हैं, जिसके कारण अब तक 10-12 दोपहिया वाहन चालक एक माह में गिर कर घायल हो चुके हैं। वार्ड के लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ रोष जताया है। वहीं, निवर्तमान पार्षद ज्योति देवी का कहना है कि इसकी शिकायत वह नगर परिषद के अधिकारियों को कर चुकी है, लेकिन आज तक कोई अमल नहीं हुुआ है।
विज्ञापन

.....
कीकर वासनी से महेंद्रगढ़ रोड की ओर जाने वाली सड़क बिल्कुल जर्जर हो चुकी है । इस सड़क में हर पांच कदम पर गड्ढ़े बन चुके हैं, जिसके चलते यहां के लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सड़क को बने 17 वर्ष हो चुके हैं, अब ये बिल्कुल जर्जर हो चुकी है। बारिश के मौसम में यहां जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारी से लेकर एमएलए तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। गड्ढे गहरे बन चुके हैं। अब यहां धूल उड़ रही है जिस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालक व राहगीर परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जर्जर हाल सड़कों को ठीक करने के बजाय महज खानापूर्ति की जाती है, जिससे कुछ दिन में ही फिर समस्या ज्यों की त्यों हो जाती है। लोगों का कहना है करीब एक माह पूर्व सड़क के गड्ढों को भरा गया था, जो कुछ समय बाद ही उखड़ गए।
लोगों का कहना है कि सड़क का दोबारा से निर्माण करने की जरूरत है। वार्डवासी राजकुमार, वजीर, सतीश, राकेश, परमजीत, मनफूल, महेंद्र, प्रदीप, अजय, सूरज और राहुल का कहना है कि हल्की बारिश में ही रोड़ियां उखड़ जाती हैं। विभाग की ओर से जल्द ही निर्माण करवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
वर्जन
ई-टेंडर पोर्टल में गड़बड़ के कारण सड़क का टेंडर नहीं हो पाया है। पोर्टल खुलने पर टेंडर लगा कर जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
- सोहार्द, जेई नगर परिषद।
.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें