फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पांच किमी. की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने ठिठुराया

Sat, 20 Jan 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड रोड पर हल्के कोहरे के बीच सड़क से गुजरते वाहन चालक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप बना रहा। दोपहर में धूप खिलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 12 व न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम सात डिग्री रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवा चली। सुबह धुंध की वजह से वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हुई। दुकानदार व लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। वहीं कृषि विशेषज्ञ चंद्रभान जाखड़ ने बताया कि लंबे समय तक धूप नहीं खिलने की वजह से खेती में फिलहाल नुकसान संभव है। धूप खिलने पर ही पौधे भोजन बनाने की प्रकाश संश्लेषण की क्रिया पूरी करते हैं। इसी से पौधे को आवश्यक पोषक तत्व मिल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें