फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतलों का करेंगे दहन किसान : सांगवान

विज्ञापन
कितलाना गांव में टोल पर आयोजित धरने पर बैठे किसान - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दशहरा पर कितलाना टोल पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले दहन किये जाएंगे। यह ऐलान सांगवान खाप के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई ने बुधवार को किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ता के शीर्ष के हुक्मरान अहंकार में भरे बैठे हैं, लेकिन वे भूल रहे हैं कि अहंकार तो रावण का भी नहीं चला था। उन्होंने कहा कि वैसे तो त्योहार घर पर मनाए जाते है पर सत्ताधारी लोगों ने आम जनता को सड़कों पर पर्व मनाने के लिए विवश कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की गई।
जाटू खाप से पूर्व सूबेदार सतबीर सिंह धनाना ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने जहां आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है, वहीं, डीएपी खाद की कमी और फसलों के पूरे दाम न मिलने के कारण किसान और मजदूरों के समक्ष भूखे मरने की नौबत आ गई है, लेकिन सरकार राहत देने की जगह इस तरह की नीतियां बना रही है, जिसका सीधा फायदा सिर्फ बड़े पूंजीपतियों को हो रहा है।
विज्ञापन

कितलाना टोल पर धरने के 293वें दिन रणधीर कुंगड़, बलबीर बजाड़, चौगामा खाप के रणसिंह, कमल सिंह, प्रेम शर्मा, विद्या देवी, रतनी देवी, चंद्रकला, गंगाराम श्योराण, सूरजभान सांगवान, सुरेंद्र, राजकुमार हड़ौदी, प्रोफेसर जगमिंद्र, रणबीर छपार, कप्तान रामफल, चंद्र सिंह,सुरेश, नंदलाल, यादवेंद्र शर्मा, शब्बीर हुसैन, सुरेश, श्योनारायण, पूर्व सरपंच लवली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें