फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजरा की पुलियों लगी आग, किसान ने अज्ञात के खिलाफ दी शिकायत

Sat, 10 Feb 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव धनासरी में शुक्रवार देर रात्रि बाजरा की पुलियों आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। किसान ने प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। उसने पुलियों में आग लगाने का संदेह जाहिर करते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव धनासरी निवासी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि उसके खेत में रखी बाजरा की पुलियों में आग लग गई। उसने ट्यूबवेल के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया।
पड़ोसियों ने इसकी सूचना बाढड़ा पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड कर्मी सतीश कुमार ने बताया कि पुलियों व तूड़े के ढेर में आग जल्दी फैल गई। किसान अजय कुमार ने बताया कि आसपास बिजली के तार भी नहीं लगे हैं। किसी व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई है, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अजय ने बाजरे की कटाई कर पुलियां बिक्री के लिए रखी थी। किसान की शिकायत पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें