झोझूकलां में बेटी के घर जन्मदिन उत्सव था और इसके चलते परिवार रात को वहीं रुक गया। अगले दिन परिवार जब वापस लौटा तो मकान में कमरे के अंदर पहुंचे तो बेड पर सामान बिखरा मिला। इतना ही नहीं बेड का ड्रावर का लॉक खुला मिला।
चरखी दादरी के चंपापुरी क्षेत्र स्थित एक मकान को अपना निशाना बनाकर चोर 30 हजार की नकदी और करीब दो लाख के गहनों पर हाथ साफ कर गए। घटना के वक्त परिवार एक जन्मदिन उत्सव में शामिल होने के लिए झोझूकलां गया हुआ था। सुबह वापस लौटने पर उन्हें वारदात का पता चला। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायतमें चंपापुरी क्षेत्र की गली नंबर 10 निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि वो और परिवार के सदस्य अपने मकान को ताला लगाकर झोझूकलां स्थित बेटी के घर गए थे। झोझूकलां में बेटी के घर जन्मदिन उत्सव था और इसके चलते परिवार रात को वहीं रुक गया। अगले दिन परिवार जब वापस लौटा तो मकान में रसोईघर के पास बने कमरे का ताला बहुत मुश्किल से खुला।
इसके बाद जब वो कमरे के अंदर पहुंचे तो बेड पर सामान बिखरा मिला। इतना ही नहीं बेड का ड्रावर का लॉक खुला मिला। लॉकर की जांच करने पर उसमे रखे 4 चांदी की चैन, 8 चांदी के सिक्के, 15 जोडी चांदी की पाजेब, 14 जोड़ी चुटकी चोरी मिली। मंदिर के समीप स्टोर मे रखी संदूक को चेक किया तो पाया कि उसका ताला भी टूटा मिला। संदूक से 30 हजार रुपये, एक सोने की कंठी, 1 सोने का हार, 2 नाक की बाली, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स आदि गहने चोरी मिले।
विज्ञापन
बेटी के गहने भी हुए चोरी
शिकायकर्ता कृष्णा के अनुसार उनके घर उसकी बेटी की 11 जोड़ी चांदी की पाजेब रखी हुई थी। चोर उन्हें भी अपने साथ ले गया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।