फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri Accident: सड़क हादसे में परिवार ने खोया इकलौता बेटा, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Mon, 20 Nov 2023 02:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

महेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा नवीन (24) पेट्रोल पंप पर कार्यरत्त था। रविवार दोपहर बाद नवीन घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाढड़ा गया था। वहां से लौटते वक्त बाढड़ा से निकलते ही उसकी बाइक पिकअप से टकरा गई।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी रोड पर बाढड़ा के समीप एक पिकअप से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक इकलौता बेटा था जबकि उसकी एक छोटी बहन है। रामुपरा निवासी मृतक का बाढड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
सिविल अस्पताल में मौजूद रामपुरा निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा नवीन (24) पेट्रोल पंप पर कार्यरत्त था। रविवार दोपहर बाद नवीन घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाढड़ा गया था। वहां से लौटते वक्त बाढड़ा से निकलते ही उसकी बाइक पिकअप से टकरा गई। पिकअप का चालक वाहन बैक कर रहा था। महेंद्र ने बताया कि हादसा पिकअप चालक की लापरवाही से हुआ और इसमें उसके भतीजे की मौत हो गई।

महेंद्र के अनुसार नवीन उसके भाई बाबूलाल का इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मृतक नवीन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें