फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रॉलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
हादसे में घायल दानी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। कलियाणा-मंदोली बाईपास पर सोमवार दोपहर दो ट्रॉलों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रॉले में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरे ट्रॉले में सवार चालक और सहायक फरार हो गए। झोझूकलां थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं। मंगलवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतकों की पहचान कोसली निवासी नफे और इमलोटा निवासी जगबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोसली निवासी 45 वर्षीय नफे सिंह पेशे से चालक था और वह ट्रॉला चलाता था। सोमवार दोपहर वे अपने ट्रॉले में डस्ट भरकर इमलोटा निवासी जगबीर और दानी के साथ कलियाणा क्रशर जोन से चला था। जब वे कलियाणा-मंदोली बाईपास मोड़ के समीप पहुंचे तो उनके ट्रॉले की टक्कर सामने से आ रहे दूसरे ट्रॉले से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रॉलों के अगले हिस्से एक-दूसरे में घुस गए और उन्हें जेसीबी से अलग किया गया। ट्रॉला पलटने से चालक नफे सिंह और जगबीर इसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद झोझूकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसमेर गुलिया अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों शव कब्जे में ले लिए। हादसे में इमलोटा निवासी दानी घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार दूसरे ट्रॉले में सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में फरार हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दानी और नफे थे दोस्त, सुबह मिले थे एक-दूसरे से
बताया जा रहा है कि इमलोटा निवासी दानी और कोसली निवासी नफे सिंह आपस में दोस्त थे। वहीं, दूसरा मृतक जगबीर दानी के साथ बैटरी का काम करता था। सोमवार सुबह नफे ने दानी को क्रशर जोन में बुलाया था और जगबीर भी दानी के साथ वहां पहुंचा था। वहां से लौटते समय रास्ते में ये हादसा हो गया।
विज्ञापन

जगबीर की पत्नी की पहले हो चुकी मौत
सिविल अस्पताल पहुंचे इमलोटा के ग्रामीणों ने बताया कि जगबीर की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके कोई बच्चा भी नहीं है।
- दो भाइयों में छोटा था नफे सिंह
हादसे में दम तोड़ने वाला कोसली निवासी नफे सिंह दो भाइयों में छोटा था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। वह ड्राइवरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। नफे सिंह ने एक साल पहले ही बेटी की शादी की थी।
वर्जन::
दोनों के शव पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके से फरार हुए ट्राला चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। - जसमेर गुलिया, इंस्पेक्टर एवं झाझूकलां थाना प्रभारी

हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों ट्रॉले और मौके पर पहुंची पुलिस टीम।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें