फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपी पंचायत में 3.20 लाख का गबन, महिला सरपंच के पिता के नाम जारी किया चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। उपमंडल की एक और ग्राम पंचायत में गबन का मामला सामने आया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वारा की गई जांच के दौरान गोपी ग्राम पंचायत में तीन लाख 20 हजार का गबन मिला है। गबन की राशि महिला सरपंच के पिता के नाम पर जारी की गई है। यह खामी पकड़ में आने के बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशनलाल ने ग्राम सचिव मुकेश, तत्कालीन सचिव राजेश, सरपंच सुमन और उसके पिता सत्यवान के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश बाढड़ा थाना पुलिस से की है।
विज्ञापन

बीडीपीओ रोशनलाल ने गोपी ग्राम पंचायत में सामने आए गबन को लेकर चार अप्रैल को बाढड़ा थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया कि एचआरडीएफ स्कीम के तहत ग्राम पंचायत के खाते में बजट न होने के बावजूद भी सरपंच के पिता के नाम 20 जनवरी 2021 को तीन लाख 20 हजार की राशि का चेक जारी किया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत के खाते में नौ फरवरी को बजट आया और इसके बाद 16 फरवरी को सत्यवान के नाम जारी किए गए चेक की राशि का भुगतान किया गया। इसके अलावा पंचायत के रिकॉर्ड की जांच में कई प्रस्ताव ऐसे मिले जिनमें राशि का कॉलम ही खाली छोड़ा हुआ है। कार्यवाही पुस्तिका में ऐसा करना नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा कार्यवाही पुस्तिका के कुछ प्रस्तावों में कटिंग भी पाई गई है और कुछ प्रस्ताव ऐसे हैं जिन पर पंचों के फर्जी हस्ताक्षर करवाने का अंदेशा है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए ही ग्राम सचिव मुकेश व राजेश समेत सरपंच सुमन और उसके पिता सत्यवान के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। बाढड़ा थाना प्रभारी को लिखे पत्र में बीडीपीओ ने बैंक कर्मी या अधिकारी की मिलीभगत होने का अंदेशा भी जाहिर किया है।
करीब तीन लाख 20 हजार रुपये की अदायगी सरपंच के पिता सत्यवान के खाते में की गई है। ग्राम पंचायत गोपी के रिकॉर्ड की जांच में पाई गई अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए बाढड़ा थाना प्रभारी को पत्र लिख दिया है। रोशनलाल, बीडीपीओ, बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें