फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, होमगार्ड समेत एक एसआई व एसपीओ घायल

विज्ञापन
फोटो 38 क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। अटेला गांव के समीप रविवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड के अलावा एक एएसआई और एक एसपीओ घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने डंपर चालक को मौके पर ही काबू कर लिया गया। अटेला कलां चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अटेला चौकी की पीसीआर नंबर आठ दादरी की तरफ गश्त कर रही थी। अटेला के समीप पत्थरों से भरे एक डंपर ने पीछे से पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इसमें सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस टीम ने मौके पर ही डंपर चालक को दबोच लिया। हादसे में होमगार्ड के अलावा एक एएसआई और एक एसपीओ को चोटें आई हैं।
घायलों को उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। होमगार्ड को ज्यादा चोटें लगी होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हालांकि पीजीआई की बजाय उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। बाढड़ा थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि अटेला के समीप हादसा हुआ है और सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें