फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरुपये देने से इन्कार करने पर नशे में चूर युवकों ने दो दोस्तों पर किया छुरी से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नशे में चूर बाइक सवार तीन युवकों ने रुपये देने की मांग पूरी न होने पर एक युवक पर छुरी से हमला कर दिया। आरोपियों ने बचाव में आए उसके दोस्त पर भी वार किया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और सिटी थाना पुलिस ने उनके बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कबीर नगर निवासी प्रवेश ने बताया कि वह रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे चिड़िया मोड़ पर अपने दोस्त भूपेंद्र के पास गया था। वहां पर वो दोनों चाय पी रहे थे और उनका दोस्त मोहित भी वहां मौजूद था। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक दुकान के सामने आए और प्रवेश व भूपेंद्र को बाहर बुलाकर रुपये मांगने लगे। जब उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो उनमें से एक युवक ने छुरी से भूपेंद्र पर वार कर दिया। जब वह छुड़वाने लगा तो युवक ने उसके पेट में भी छुरी से वार कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर जब उनका दोस्त मोहित बाहर आया तो तीनों बाइक सवार युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को परिजनों ने दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और सिटी थाना पुलिस ने उनके बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें