फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पार्षदों ने अब तक नहीं ली शपथ, वार्डों में विकास ठप, लोग समस्याओं से त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नवनिर्वाचित शहरी सरकार की घोषणा हुए 20 दिन से अधिक समय बीत चुका है जबकि चेयरमैन व 21 पार्षदों के पास अब तक शपथ ग्रहण समारोह की तारीख संबंधी सूचना नहीं पहुंची है। अब तक तारीख तय न होने से एकतरफ शहरी विकास ठप है तो दूसरी ओर लोग समस्याओं से त्रस्त हैं। सबसे अधिक परेशानी तो पहली बार पार्षद बनने वालों को हो रही है। उन्हें लोगों के काम करवाने के लिए दूसरे वार्डों के पुराने पार्षदों के पास जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गत 22 जून को मतगणना के बाद शहरी सरकार की स्थिति स्पष्ट हो गई थी। शहर में 21 वार्डों में से 15 की चौधर नए चेहरों को मिली थीं, जबकि छह वार्डों में पुराने चेहरों का वर्चस्व बरकरार रहा था। पुराने पार्षदों को हराकर इस योजना में पहली बार पार्षद चुने जाने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बिन मुहर तक नहीं बनवा पा रहे। इसके अलावा वो जमानत से लेकर शिनाख्त तक के कार्य नहीं कर पा रहे। कुछ पार्षदों ने संवाददाता से बातचीत में बताया कि लोगों के काम करवाने के लिए दूसरे वार्डों के पुराने पार्षदों के पास जाना पड़ रहा है जबकि अधिकारी उनकी सुनवाई तक नहीं कर रहे।
इनका कहना है कि विकास कार्य तो दूर वो कचरा उठान, पेयजल व सीवर संबंधी समस्याओं तक का समाधान नहीं करवा पा रहे हैं। इसका उन्हें मलाल है। उनका कहना है कि नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है और अब अधिकारियों को जल्द से जल्द शपथ ग्रहण समारोह करवाना चाहिए, ताकि वार्डों की समस्याओं के अलावा विकास का खाका खींचा जा सके।
विज्ञापन

- सफाई कर्मी मिले न नियमित कचरा उठाने पहुंच रहे वाहन
कुछ पार्षदों ने बताया कि पार्षद चुने जाने के बाद भी अब तक वार्डों के लिए सफाई कर्मी नियुक्त नहीं किए गए हैं। उनके मांग करने के बाद भी नप अधिकारी सफाई कर्मचारी मुहैया नहीं करवा पा रहे। दूसरी ओर डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा भी प्रभावित है। इन पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्डों में घर-घर जाकर कचरा उठान करने के लिए नियमित वाहन नहीं पहुंच रहे हैं।
- इन वार्डों में चुने गए नए पार्षद
इस योजना में वार्ड-दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ, 12, 13, 15, 16, 17, 19 व 21 में नए पार्षद चुने गए हैं। इन 15 वार्डों में मतदाताओं की संख्या 30193 है।
पार्षद बोले : प्रतिनिधि चुन जाने के बाद नहीं करवा पा रहे काम
- शपथ ग्रहण समारोह न होने के चलते अब तक वार्ड के लिए न तो नगर परिषद अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी दिए हैं और न ही कचरा उठान नियमित हो रहा है। वार्ड प्रतिनिधि चुने जाने के बावजूद अधिकारी हमारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
- जयसिंह लांबा, पार्षद, वार्ड-1
- अभी तक शपथ ग्रहण समारोह की सूचना नहीं है। खासकर नए पार्षदों को इसके चलते दिक्कतें आ रही हैं। प्रतिदिन एक पार्षद के पास अलग-अलग कामों के लिए 25 से 30 लोग पहुंचते हैं, लेकिन उनके काम करने में पार्षदों को दिक्कत आती है।
- मनोज वर्मा, पार्षद, वार्ड-10
- लोग हमसे काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं, लेकिन शपथ लिए बिना उनके कोई काम नहीं करवा सकते। शपथ ग्रहण समारोह होते ही जनसमस्याओं के समाधान के साथ विकास कराना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
- सुधीर स्वामी, पार्षद, वार्ड-17
- शपथ ग्रहण समारोह की सोमवार दोपहर 12 बजे तक मेरे पास कोई सूचना नहीं आई है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही हम वार्ड में काम करवा पाएंगे। तब तक पुराने पार्षदों से तालमेल कर जैसे-तैसे लोगों के काम करवा रहे हैं।
विज्ञापन

- अजय सांगवान, पार्षद, वार्ड-19
-------------
वर्जन::
14 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। तुरंत प्रभाव से हम पार्षदों को इसकी लिखित सूचना भेज देंगे। समारोह का समय सुबह 11 बजे रहेगा।
- विजय शर्मा, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें