फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अपनी कर्मभूमि की नुमाइंदगी करेंगे अजय चौटाला : दिग्विजय चौटाला

Wed, 24 Jan 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा हलके में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते के जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय
विज्ञापन
झोझूकलां। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने बुधवार को बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दादरी जिलावासियों ने सदैव अपना सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद उन पर रखा है। यह क्षेत्र डाॅ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि है। आज पूरे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्रवासियों कि इच्छा है कि डॉ. अजय सिंह चौटाला फिर से अपने कर्मभूमि की नुमाइंदगी देश की सबसे बड़ी पंचायत (लोकसभा) में करें।
विज्ञापन

इससे पहले गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पगड़ी के साथ दिग्विजय चौटाला का स्वागत किया। दिग्विजय चौटाला ने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसमस्याओं की सुनवाई की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से समस्याओं के शीघ्र समाधान करने बारे कहा।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विकास के दृष्टिकोण से गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान बाढड़ा हलका प्रदेश भर में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित हो गया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अकेले बाढड़ा हलके में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं धरातल पर पूरी हुई हैं। जनसभा में चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, राजेश सांगवान, सज्जन बलाली, रामफल कादमा, धर्मराज फौगाट, भूप सिंह मांढी, संजीव मंदौला, राजेंद्र हुई, कैलाश शर्मा, ऋषिपाल उमरवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें