फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में चिकित्सक से दो लाख की ठगी: बदमाशों ने व्हाट्सएप पर फर्जी पेट्रोल पंप कंपनी का लिंक भेजा

Sat, 02 Dec 2023 12:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने फर्जी लिंक भेजे कर डॉक्टर से दो लाख रुपये ठग लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में चिकित्सक के व्हाट्सएप पर फर्जी पेट्रोल पंप कंपनी का लिंक भेज 2.13 लाख रुपये की ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस की दी शिकायत में शहर के रोहतक चौक निवासी सूबे सिंह ने बताया कि वह एक चिकित्सक है। 10 अक्तूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप लेने के लिए इंटरनेट पर चेक किया तो उसे एक टोल फ्री नम्बर मिला। इस पर उसने अपने मोबाइल से उक्त टोल फ्री नंबर पर फोन किया तो सामने से बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि इस सम्बन्ध में हमारे सीनियर अधिकारी से आपके पास फोन आएगा। इसके कुछ देर बाद एक मोबाइल नंबर से उसके फोन पर कॉल आई।

कॉल करने वाले ने उसके व्हाट्सएप पर एक फर्जी पेट्रोल पम्प कम्पनी का लिंक भेजा। उसके बाद उसने उक्त लिंक पर क्लिक कर उस व्यक्ति के कहे अनुसार सभी डिटेल उसमें भर दी। साथ ही फीस के नाम पर 23500 रुपये यूपीआई के जरिये उनके पास भेज दिए। 10 व 11 अक्तूबर को उसके खाते से एक लाख तीन हजार 170 रुपये, उसकी पत्नी के खाते से तीन लाख 10 हजार रुपये आरोपी के बैंक खाते में भेज दिए। बाद में उसे पता चला कि उस व्यक्ति ने उसके साथ पेट्रोल पंप के नाम पर दो लाख 13 हजार 170 रुपये की ठगी की है। यह पता चलने पर उसने पुलिस में शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें