फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आठ टीमों के बीच धनिया की टीम ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

Sat, 31 Jan 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
टॉस के दौरान खेल के मैदान में मौजूद टीमें।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव घसौला के खेल ग्राउंड में शुक्रवार को विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन ही खेल-प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैदान में सैकड़ों की संख्या में खेल देखने के लिए पहुंचे और हर मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर कुल 8 गांवों की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले खेले जिनमें गांव रेवाड़ी जिले के गांव धनिया की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इन टीमों के हुए मैच
पहले दिन गांव चरखी, शिशवाला, सापल, मोहनबाड़ी, मंदौली, आदमपुर डाढ़ी, धनिया और हरिया मांढी की कुल 8 टीमें शामिल रहीं। सभी मुकाबले कड़े संघर्ष और खेल भावना के साथ खेले गए। दर्शकों ने चौकों-छक्कों पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले दिन के मुकाबलों में धनिया गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन


नॉकआउट आधार पर होंगी प्रतियोगिताएं
आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर आयोजित की जा रही है। हर रोज 8 टीमों को मैदान में उतरने का अवसर दिया जाएगा। इन मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में पहुंचने वाली टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी जिसे लेकर खिलाड़ियों में खासा जोश देखा जा रहा है।

64 टीमों ने करवाया रजिस्टेशन
आयोजन समिति के अनुसार इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों के भाग लेने की संभावना जताई गई थी जिनमें से अब तक 50 टीमों ने अपनी एंट्री फीस जमा करवा दी है। लगातार बढ़ती भागीदारी से यह साफ है कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट के प्रति जुनून लगातार बढ़ रहा है। आयोजन समिति में ठेकेदार सोनू, राकेश, तस्वीर, नीरज, राजेश फौजी, नेहंद्र अहलावत, रवि चाहर, मनीष, सोनू महलान, अमित चाहर, सोमबीर, संजीत, दिनेश, मोहित शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें