फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण युवाओं को दिलाया हक : दिग्विजय

विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करतें जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जजपा की स्थापना जननायक चौ. देवीलाल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पिछले दो वर्ष में सत्ता में भागीदार बनकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश के लोगों की भलाई के कार्य में लगे हुए है। उन्होंने निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर युवाओं को उनका हक दिलाने का काम किया है। यह बात झज्जर में नौ दिसंबर को जजपा की स्थापना पर होने वाली जन सरोकार रैली का कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने पहुंचे जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कही।
विज्ञापन

लोहारू रोड पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि ‘जन सरोकार दिवस’ रैली में लोगों की भीड़ उमड़ेगी और दादरी जिले की सहभागिता इसमें सबसे अधिक होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जजपा ने अपने वादे अनुसार पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी, राशन डिपो संचालन में 33 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि दादरी क्षेत्र सदैव डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि रही है। इस क्षेत्र के लोंगो ने हर हालात में साथ दिया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, हलकाध्यक्ष राजेश फौगाट, राजेश झोझू, संजीव मंदोला, लक्ष्मी बलौदा, जजपा युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र चरखी, मनफूल शर्मा, कमलेश सोनी, देवेंद्र, भूपेंद्र, ओमपाल चौबारला, अजीत, सूरज बैनीवाल, ऋषिपाल उमरवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें