फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: 96 घंटे में मिले 48 नए केस, 129 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर में फॉगिंग करती नप टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में डेंगू के डंक का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 96 घंटों में 48 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। रविवार को 12 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही इस साल डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 129 पहुंच गया है। फिलहाल जिले में 43 डेंगू के मरीज उपचाराधीन है। वहीं शहर में खाली प्लॉटों में अभी भी पानी भरा है। प्रशासन के 48 घंटे दिए जाने के बाद भी मालिकों ने प्लॉटों से पानी की निकासी नहीं करवाई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले करीब डेढ़ माह से डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। इसका कारण विभिन्न जगहों पर जलभराव माना जा रहा है। जिलें में 15 अक्तूबर के बाद डेंगू के केस तेजी से बढ़े हैं। 20 अक्तूबर की शाम तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 81 थी, जो 24 अक्तूबर तक 129 पहुंच गई। रविवार को 12 लोगों को डेंगू बुखार हुआ। अब शहर के मुकाबले गांवों में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार सक्रिय मरीज निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सिविल अस्पताल में डेंगू संक्रमितों के लिए एक अलग से वार्ड बनाया गया है। हालांकि वहां कोई संक्रमित उपचाराधीन नहीं है।
प्लॉटों से नहीं हुई पानी की निकासी, अधिकारी मौन
डेंगू के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर को 51 जोन में बांटकर सर्वे कर चुकी है। टीम को 289 प्लॉटों में पानी भरा मिला। प्रशासन ने इन प्लॉट मालिकों को दो दिन में निकासी न करने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन अभी भी ज्यादातर जगहों पर स्थिति जस की तस बनी है और अधिकारी भी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं लोग अपने प्लॉटों से पानी की निकासी करवाने में रूचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

यहां इस साल ही मिले डेंगू के केस
गोरिया, माकोष, रणकौली, बालरोड, झोझू खुर्द, मानकावास, वार्ड-14, वार्ड-10, वार्ड-4, आदर्श धर्मशाला क्षेत्र, वार्ड-17, आश्रम रोड, छोटी बाजारी, बड़ा शिव मंदिर और शिव स्कूल के समीप पिछले तीन सालों में पहली बार डेंगू के केस मिले हैं।
पिछले साल मिले थे 138 केस
पिछले साल जिले में 138 डेंगू संक्रमित केस मिले थे। इस साल आंकड़ा 129 पहुंच चुका है जबकि धड़ाधड़ अभी भी केस सामने आ रहे हैं। इस बार अब तक विभाग 400 से अधिक सैंपल ले चुका है, जबकि पिछली बार करीब 300 ही सैंपल लिए गए थे।
एंटी लारवा एक्टिविटी के तहत 910 लोगों को दिए नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार एंटी लारवा एक्टिविटी कर रही हैं। इसके तहत टीमें घर-घर जाकर पानी के बर्तनों की जांच कर रही है। लारवा मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस दिए जा रहे हैं। इस साल अब तक 910 मकान मालिकों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
यहां पिछले तीन सालों से लगातार मिल रहे डेंगू के केस
रावलधी, झोझूकलां, चांगरोड, बौंदकलां, एमसी कॉलोनी और प्रेम नगर ऐसे क्षेत्र हैं जहां पिछले तीनों साल डेंगू पॉजिटिव केस मिले हैं। इन जगहों के प्रबंधों पर विभाग और प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, समसपुर, खेड़ी बूरा, महराणा, ढाणी फौगाट, घिकाड़ा रोड, वार्ड-19, लाधान पाना, पुरानी अनाज मंडी, झज्जर घाटी, रोहतक चौक, रविदास बस्ती,, एपीजे कॉलेज क्षेत्र, महेंद्रगढ़ चुंगी और वार्ड- आठ आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां पिछले तीन सालों में से दो साल डेंगू पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
वर्जन::
रविवार को 12 नए केस आने के बाद जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 129 पहुंच गई है। इनमें से 43 केस सक्रिय हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल सैंपलिंग अधिक हुई है और यह भी डेंगू के ज्यादा केस सामने आने का कारण है। डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए काला तेल के छिड़काव के साथ फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

डॉ गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी
फोटो 16
शहर के एक प्लॉट में भरा पानी।
फोटो 17
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर में फोगिंग करती नप टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें