फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आरओबी के पास नाले में मिला व्यक्ति का शव, पैर पर चोट के निशान

Thu, 01 Feb 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। ढाणी फाटक आरओबी के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव दो से तीन दिन पुराना है। शहर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाणी फाटक ओवरब्रिज के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक कि उम्र करीब 35 साल है और उसे पैर में चोट लगी है। मृतक की जेब से एक छोटी डायरी और दवा भी मिली है। उन्होंने बताया कि पहचान के लिए शव अगले 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें