फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोहतक निवासी चरस तस्कर को दादरी स्पेशल स्टाफ ने किया काबू

Thu, 23 Jan 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोहतक के भराण गांव निवासी मादक पदार्थ तस्कर को दादरी स्पेशल स्टाफ ने 2.3 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे 152-डी ओवरब्रिज के नीचे से हुई। उसके खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम अपराध की रोकथाम के लिए मंगलवार शाम रावलधी चौक पर मुस्तैद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रोहतक जिले के भराण गांव निवासी गोपाल मादक पदार्थ बेचता है। इस समय वह दादरी के एनएच 152-डी ओवरब्रिज के नीचे खड़ा है। उसके हाथ में एक थैला भी है। सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ टीम ने बताई गई जगह दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां खड़े एक शख्स ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे दबोच लिया गया।
संदेह के आधार पर राजपत्रित अधिकारी के तौर पर कुश्ती कोच विकास सांगवान को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में गोपाल की तलाशी ली गई। पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी से 2 किलो 300 ग्राम चरस, 2,740 रुपये, एक मोबाइल और डायरी बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। सदर थाना लाकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें