चरखी दादरी में दादरी-लोहारू मुख्यमार्ग पर बुधवार सबह एक डंपर और दुग्ध वाहन टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टाटा मैजिक सवार दो लोगों की मौत हो गई। अटेला कलां चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव कब्जे में ले लिए। मृतकों का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक दुग्ध वाहन बाढड़ा की तरफ जा रहा था जबकि डंपर दादरी की तरफ आ रहा था। करीब साढ़े पांच बजे अटेला कलां के समीप दोनों वाहन टकरा गए। हादसे में डंपर पेड़ से जा टकराया जबकि दुग्ध वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान भिवानी की राजीव कॉलोनी निवासी संदीप (32) और बिचला बाजार निवासी विकास (35) के रूप में हुई है।