Dadri: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने चोरी, महिला बेटे के साथ गई थी गुरुग्राम
Fri, 10 Mar 2023 10:28 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
सार
दादरी वार्ड 16 निवासी सुमन देवी ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। एक नौसेना में कार्यरत है और वो अपने बच्चों के साथ मुंबई रहता है। उसका दूसरा बेटा गुरूग्राम रहता है। महिला ने बताया कि वो अपने बेटे साथ गुरूग्राम गई थी। जब वो वापस घर लौटी तो उसे घर की लाइटें जलती हुई मिली।
दादरी के वार्ड 16 स्थित एक मकान से लाखों के गहने चोरी हो गए। गहनों की कीमत 3. 16 लाख रुपये है। महिला मकान मालिक ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 16 निवासी सुमन देवी ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। एक नौसेना में कार्यरत है और वो अपने बच्चों के साथ मुंबई रहता है। उसका दूसरा बेटा गुरूग्राम रहता है। महिला ने बताया कि वो अपने बेटे साथ गुरूग्राम गई थी। जब वो वापस घर लौटी तो उसे घर की लाइटें जलती हुई मिली। इसके बाद जब वह अंदर पहुंची तो घर का सारा समान बिखरा पड़ा था।
महिला ने बताया कि चोर छत से मकान में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने नीचे के कमरे का ताला तोड़कर संदूक से उसकी दोनों बहुओं के गहने चोरी कर लिए। संदूक से एक सोने का हार, मंगलसूत्र, तीन अंगुठी, लॉकेट, चार जोड़ी पाजेब, 20 जोड़ी पैरों की चुटकी और 6 जोडी कानों की बाली चोरी किए गए।