फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: एलआईसी कार्यालय में चोरी, पीड़ित ने किरायेदार पर चोरी का जताया संदेश, मामला दर्ज

Tue, 23 May 2023 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी के सत्यनारायण गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डाकघर एवं जीवन बीमा आदि का काम करता है। उसने अपना ऑफिस बाबा रामदास नगर कॉलेज रोड के पास बना रखा है।उसके आफिस के साथ में ही एक उसका एक खाली कमरा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के बाबाराम दास नगर कॉलेज रोड स्थित एक एलआईसी कार्यालय पर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने ही किरायेदार पर चोरी किए जाने का संदेह जताया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
वार्ड 10 निवासी सत्यनारायण गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डाकघर एवं जीवन बीमा आदि का काम करता है। उसने अपना ऑफिस बाबा रामदास नगर कॉलेज रोड के पास बना रखा है।उसके आफिस के साथ में ही एक उसका एक खाली कमरा था, जिसको उसने एक युवक को लगभग 25 से 30 दिन पहले किराये पर दिया था। उसने बताया कि 20 मई की शाम 7 बजे उसने अपने ऑफिस का दरवाजा खोला तो अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था।

उसने सामान चेक किया तो एक 32 इंची एलईडी, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन एक सोनी हैंडीकैम, दो डिजिकेम निकान कुलपिक्स व सोनी कंपनी के थे इनके साथ ही एक ब्लूटूथ स्पीकर, घर की चाबी का गुच्छा, 4-5 पेन ड्राइव्स तथा अन्य कई प्रकार का समान गायब मिला। उसने बताया कि उसका किरायेदार शराब आदि का सेवन करता है और वह पूरे दिन कमरे पर ही रहता है। उसने किरायेदार पर चोरी किए जाने का संदेह जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें