फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: घर से बुलाकर किशोरी से किया सामुहिक दुष्कर्म, खिलाया जहर, हालत नाजुक

Thu, 25 Jul 2024 06:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जहर खिलाने का मामला सामने आया है। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। रोहतक पीजीआई में पीड़िता का उपचार चल रहा है। तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के एक गांव निवासी किशोरी (16) को मंगलवार की रात घर से बुलाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी को जहरीला पदार्थ खिलाकर आरोपी फरार हो गए। हालत बिगड़ने पर किशोरी को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। झोझूकलां थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बाढड़ा के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि यह घटना झोझूकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात हुई। डीएसपी ने बताया कि एक आरोपी ने किशोरी को रात में घर से बुलाया और गांव की सीमा से बाहर ले गया। वहां तीन आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद वहीं छोड़कर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर किशोरी के परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक किशोरी की हालत नाजुक है। बाल कल्याण समिति की ओर से भी रिपोर्ट तैयार करने की सूचना है।
विज्ञापन


एक आरोपी था किशोरी के संपर्क में
डीएसपी के मुताबिक तीन आरोपियों में से एक पीड़िता के संपर्क में था। उसने ही फोन कर उसे मंगलवार रात घर से गांव के बाहरी क्षेत्र में बुलाया था। वहां उसने और दो अन्य ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
 
झोझूकलां थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। - भारत भूषण, डीएसपी, बाढड़ा (चरखी दादरी)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें