फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: होटल संचालिका के घर के बाहर फायरिंग, चार दिन पहले मांगी गई थी चौथ 

Thu, 22 Apr 2021 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

जैन मौहल्ला निवासी उषा जांगड़ा रावलधी-दिल्ली बाईपास पर होटल चलाती हैं। चार दिन पहले होटल में कार्यरत युवक के पास फोन कर पांच लाख रुपये का इंतजाम न करने पर होटल संचालिका को गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
चरखी दादरी में होटल संचालिका के घर के बाहर फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के जैन मोहल्ला निवासी एक होटल संचालिका के घर के बाहर रात दो बजे बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। होटल संचालिका की शिकायत पर पुलिस ने सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैन मौहल्ला निवासी उषा जांगड़ा होटल संचालिका हैं। वे रावलधी-दिल्ली बाईपास पर होटल चलाती हैं। वहां रामगनर निवासी एक युवक भी नौकरी करता है। उषा जांगड़ा ने बताया कि चार दिन पहले होटल में कार्यरत युवक के पास फोन कर उनके नाम एक मैसेज दिया गया था। फोन करने वाले शख्स ने नौकर को पांच लाख रुपये का इंतजाम न करने पर होटल संचालिका को गोली मारने की धमकी दी थी।


उषा ने बताया कि देर रात करीब दो बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आए और उनके घर के बाहर फायरिंग कर चले गए। पुलिस ने मौके से तीन खोल बरामद कर लिए हैं। डीएसपी बली सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच फिलहाल चल रही है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें