फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: चरखी दादरी में खेतों में मिली लाश, सड़ चुका था शव, पांच दिन से लापता था झज्जर का युवक

Mon, 16 Jun 2025 03:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में युवक की लाश मिली है। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। मृतक की पहचान झज्जर के गांव खोरड़ा निवासी 32 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव बलकरा के पास पुलिस को खेतों में सड़ा हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान झज्जर के गांव खोरड़ा निवासी 32 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। वह पांच दिन से लापता था। चिड़िया चौकी पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक कपिल दो भाइयों में बड़ा था और पिता के साथ खेती में ही हाथ बंटाता था। कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने उससे बातचीत की, लेकिन कुछ बताया नहीं और 11 जून को घर से बिना बताए अचानक निकल गया। इसके बाद परिजनों ने झाड़ली पुलिस चौकी में मृतक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। सोमवार सुबह 9 बजे चिड़िया चौकी पुलिस को सूचना मिली कि बलकरा गांव में खेतों में एक सड़ी लाश पड़ी है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर विभागीय प्रक्रिया की। 

बाद में पुलिस टीम ने पहचान की प्रक्रिया शुरू की और परिजनों को मौके पर पहुंचने पर शव को कब्जे में लेकर दादरी नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच की, लेकिन शव सामान्य पोस्टमार्टम की स्थिति में नहीं था और इसके कारण शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने निर्णय लिया गया। यहां पर पुलिस ने मृतक के भाई कृष्ण के बयान पर कागजी प्रक्रिया पूरी की और दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया। 
विज्ञापन


तीन दिन पुराना है शव 
पुलिस के मुताबिक शव काफी सड़ चुका है और पहचान में भी नहीं आ रहा था। कपिल की मौत लगभग 3 दिन पहले हुई है और लावारिश रहने के कारण शरीर भी एकदम गल चुका है। मृतक की पहचान उसके कपड़ों और शिकायत में बताई पहचान के आधार पर हुई है।  

क्या कहती है पुलिस
चिड़िया चौकी जांच प्रभारी एचसी राहुल का कहना है कि सूचना मिलने पर टीम की ओर से मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पीजीआई रोहतक भेजा गया। यहां से बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक का शव तीन दिन पुराना है और गल चुका है। मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें