फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी सीआईए की कार्रवाई: लोरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे किए काबू, हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट बरामद

Thu, 18 May 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

सीआई प्रभारी दिलबाग सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चांदवास बणी में चार युवक एक स्विफ्ट में सवार हैं। उनके पास अवैध हथियार भी हैं और वो लोरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। इस आधार पर एएसआई मनजीत के नेतृत्व में सीआईए टीम चांदवास बणी में पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े चार युवकों को स्विफ्ट समेत काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी सीआईए ने लोरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार गुर्गों को काबू किया है। तीन आरोपी दादरी जिले के जबकि चौथा भिवानी का रहने वाला है। उनके पांचवें साथी को दो दिन पहले ही दादरी पुलिस हथियार समेत गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार रात गिरफ्तार किए गए आरोपियों से हथियार समेत बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट समेत एक कार और अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


चार युवकों को स्विफ्ट समेत काबू किया
इस संबंध में डीएसपी सुभाषचंद्र ने वीरवार दोपहर अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि बुधवार रात सीआई प्रभारी दिलबाग सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चांदवास बणी में चार युवक एक स्विफ्ट में सवार हैं। उनके पास अवैध हथियार भी हैं और वो लोरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। इस आधार पर एएसआई मनजीत के नेतृत्व में सीआईए टीम चांदवास बणी में पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े चार युवकों को स्विफ्ट समेत काबू कर लिया।

एक मोबाइल और एक डोंगल बरामद हुआ
तलाशी लेने पर पुलिस को एक पिस्तौल, 16 कारतूस, एक मोबाइल और एक डोंगल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान डांडमा निवासी अंकित उर्फ धोलिया, अजय उर्फ भोला, द्वारका निवासी आशुराज उर्फ लक्की और भिवानी के ढाब ढाणी निवासी रविंद्र उर्फ मिंटू के रूप में हुई। डीएसपी ने बताया कि गत 15 मई को पुलिस ने ढाब ढाणी निवासी मोनू उर्फ बिंडा को पकड़ा था और उसके पास से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद हुए थे। मोनू उर्फ बिंडा बुधवार को काबू किए गए चारों युवकों का साथी था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
गुप्त सूचना के आधार पर चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उनके संपर्क लोरेंस बिश्नोई गैंग से है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे और बुलेट प्रूफ जैकेट व हेलमेट इसका प्रमाण है। आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। -सुभाषचंद्र, डीएसपी, चरखी दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें